PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024: 1,25,000 रुपए कि स्कॉलरशिप आपको भी मिल सकती है अगर आपने PM Yashasvi Scholarship Yojana का फॉर्म भरा है तो, दोस्तों भारत सरकार ने देश भर के सभी गरीब बच्चों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए PM Yashasvi Scholarship Yojana की शुरुआत की है। यदि आप एक होनहार छात्र है और अपनी पढ़ाई को पूरा करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण अपनी पढ़ाई को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है आप जैसे छात्रों के लिए ही हमारे देश के प्रधानमंत्री ने PM Yashasvi Scholarship Yojana की शुरुआत की है। स्कॉलरशिप का उद्देश्य मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के शिक्षा को पूरा करने में उनकी मदद करना है। यदि आप भी इस PM Yashasvi Scholarship Yojana का फॉर्म भरना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़िए। इस लेख में हम सारी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं जैसे स्कॉलरशिप को शुरू करने का उद्देश्य क्या है? पात्रता क्या है? लाभ क्या मिलेंगे से लेकर आवेदन प्रक्रिया क्या रहने वाली है? यह सभी जानकारी हम इस लेख में कवर करने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा अंत तक ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़िए।
PM Yashasvi Scholarship Yojana का उद्देश्य क्या है ??
PM Yashasvi Scholarship Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ये है की हमारी भारत सरकार चाहती है की जो छात्रों को आगे पढ़ाई करने में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है इन सब चीज़ो के लिए ही सरकार वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है ताकि सभी छात्र बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। किसी भी छात्र को बिच से अपनी पढ़ाई आर्थिक अवस्था के कारन ना छोड़नी पड़े इसलिए भारत सरकार ने PM Yashasvi Scholarship Yojana की शुरुवात की सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है।
PM Yashasvi Scholarship Yojana के तहत लाभ क्या मिलेंगे ??
- इस योजना का लाभ देश के गरीब एवं निम्न वर्ग के सभी छात्रों को प्रदान किया जाएगा।
- कक्षा 9वीं के छात्रों को प्रति वर्ष ₹75,000 की राशि प्रदान की जाती है।
- कक्षा 11वीं के छात्रों को प्रति वर्ष ₹1,25,000 की राशि प्रदान की जाती है।
- छात्रों को उनके रहने का खर्च पूरा करने के लिए प्रति माह ₹3,000 दिए जाते है।
- छात्रों को किताबें और स्टेशनरी खरीदने के लिए सालाना ₹5,000 की राशि प्रदान की जाती है।
- छात्रों को उनकी शिक्षा में सहायता के लिए एक लैपटॉप, प्रिंटर और यूपीएस खरीदने के लिए ₹45,000 तक की राशि प्रदान की जाती है।
PM Yashasvi Scholarship Yojana के तहत पात्रता क्या है ??
- आवेदक को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
- सभी जातियों के छात्र आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
- कक्षा 9वीं के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को कक्षा 8वीं में पास होना ज़रूरी है।
- कक्षा 11वीं के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को कक्षा 10वीं में पास होना ज़रूरी है।
- छात्र के माता-पिता की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
PM Yashasvi Scholarship Yojana के तहत महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या लगेंगे ??
- जन्म प्रमाण पत्र
- अंक पत्र (कक्षा 8वीं और 10वीं के लिए)
- माता-पिता या अभिभावक की आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- आवेदक का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
PM Yashasvi Scholarship Yojana में आवेदन कैसे करना है ??
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको PM Yashasvi Scholarship की अधिकारी वेबसाइट पर जाना है। अधिकारी वेबसाइट का लिंक हमने नीचे टेबल में दिया है।
- अधिकारी वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुल कर आ जाएगा।
- अब आपको यहां STUDENT के विकल्प पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आ जाएगा अब आपको यहां Apply For Scholarship के विकल्प पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुल कर आ जाएगा अब आपको Register पर क्लिक करना है।

- Register पर क्लिक करने के बाद आपको यहां Continue पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप Continue के विकल्प पर क्लिक करते हैं आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुल कर आ जाएगा।

- अब आपको जो भी जानकारी यहां पूछी जा रही है उसे ध्यान पूर्वक पढ़कर आपको अच्छे से भरना है। जैसे यहां जो Guidelines दी है इसे आपको एक बार पढ़ना है इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना है, मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के बाद आपको अपना eKYC कर लेना है और eKYC करते आपको Finish के बटन पर Continue और के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- और इसी के साथ आपका PM Yashasvi Scholarship Yojana का फॉर्म भरा गया है, अब आपने जो भी मोबाइल नंबर और Email ID यहां पर दर्ज किया होगा आगे की सारी अपडेट आपको वहां पर मिल जाएगी।
PM Yashasvi Scholarship Yojana Important Links
Action | Link |
---|---|
Registration Link | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Our Telegram Group | Click Here |
Join Our Whatsapp Group | Click Here |