10 अगस्त 2023 को रजनीकांत की फिल्म “जेलर” सिनेमा घर में लग चुकी है।
यह जोड़ी रजनीकांत सर की बहुत बड़ी फैन है। यह दोनों खास जापान से चेन्नई आए हैं फिल्म देखने। यसुदा हिदेतोशी और उनकी पत्नी रजनीकांत सर से पहले मिल चुके हैं। और इस बार यह दोनों रजनीकांत सर की फिल्म “जेलर” को देखने पहुंचे हैं। पहले ही दिन पहला ही शो देखने आए हैं। रजनीकांत सर की फोटो वाली टीशर्ट पहने सर को समर्थन करते नजर आ रही है यह जोड़ी। यह जोड़ी ने बताया है कि रजनीकांत सर को जापान में बेहद प्यार किया जाता है।
जेलर ने पीछे छोड़ा गदर 2 और ओ माय गॉड 2 को। पिछले 1 हफ्ते से यह दोनों फिल्म गदर 2 और ओ माय गॉड 2 बहुत चर्चा बटोरे बैठी थी। मगर कल 10 अगस्त 2023 को जब यह फिल्म जेलर सिनेमा घर में लगी और भीड़ से भरा सिनेमाघर लोगो ने देखा तो सबके होश ही उड़ गए।
सिनेमाघर में रजनीकांत सर की वापसी देख तो जनता पागल ही हो गई एकदम।

यह फिल्म में आपको रजनीकांत सर की एक्टिंग और भूमिका काफी हटके देखने मिलेगी। रजनीकांत सर का ऐसा रूप शायद आपने कभी नहीं देखा होगा। यह फिल्म में आपको देखने मिलेगा कि पूरा शहर खतरनाक राक्षसों से बुरी तरह डरा हुआ रहता है। यहां जिंदा रहने के लिए एकदम चुपचाप रहना पड़ता है। अब रही बात की क्या पुलिस इसमें कुछ नहीं करती है? तो पुलिस भी इसमें आंख, कान और मुंह बंद करके बैठी रहती है। अपनी जान की परवाह करते हुए वह भी कुछ नहीं कर पाती है। जैसे ही फिल्म आगे बढ़ती है इन राक्षसों के जंगल में यानी दुनिया में एक शिकारी घुस जाता है। मगर चौंकाने वाली बात यह है कि यह शिकारी इंसानों का सेवन नहीं बल्कि इन राक्षसों का ही सेवन करने लगता है। और यह शिकारी कौन है? जब इसका चेहरा दिखाया जाता है तब तो सबके होश ही उड़ जाते हैं।
यह शिकारी और कोई नहीं बल्कि खुद रजनीकांत सर होते हैं। यह पूरी दुनिया के पूरे जंगल के राजा होते हैं। यह एक शैतानों के राजा होते हैं। सारे बड़े राक्षस इनकी पूजा करते हैं। इनको अपना राजा मानते हैं। अपना सब कुछ मानते हैं। अब आपके दिमाग में यह आ रहा होगा अगर यह शैतानों के राजा है, पूरा जंगल इनकी मुट्ठी में है। तो यह इतने समय से कहां थे? यह सब जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। अक्सर हम सब एक फिल्म देखते हैं तो उसमें हीरो और हीरोइन की एक्टिंग देखते हैं। उन्होंने कैसा काम किया है यह देखते हैं। मगर इस फिल्म में विलेन की एक्टिंग देखकर आपके होश उड़ जाएंगे क्या जबरदस्त तरीके से काम किया है उन्होंने।
इंटरवल से पहले यह फिल्म एकदम सही चल रही होती है। फिर जबरदस्ती का आइटम गाना डालकर मूवी को लंबा खींचा जाता है। फिर दोबारा से मूवी ट्रैक पर आ जाती है। इस फिल्म में भरपूर मनोरंजन भरा है। इस फिल्म में आपको जबरदस्त तड़कते फड़कते गाने सुनने को मिलेंगे। बहुत ही उंचे लेवल की हीरो की एक्टिंग देखने को मिलेगी। और विलेन की एक्टिंग देख तो आप बोल ही पड़ेंगे कि क्या खूब किरदार चुना है। और बाकी किरदारों ने भी यहां जबरदस्त एक्टिंग की है। जेलर ने पहले ही दिन भारत में 52 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
72 साल की उम्र में रजनीकांत सर की जबरदस्त एक्टिंग देख तो दिल ही खुश हो जाता है। रजनीकांत सर को सिनेमा घर में देखने का मौका मिलना बहुत खुश नसीबी की बात है। और ऐसा मौका आखिर कोई क्यों ही छोड़ेगा भला।

क्या यह फिल्म हिंदी भाषा में उपलब्ध है?
इस फिल्म जेलर में कौन-कौन से किरदार हैं?
जेलर 10 अगस्त 2023 को सिनेमा घर में लग चुकी है। नेल्सन जी की बनाई हुई इस फिल्म के हीरो रजनीकांत सर हैं। और इस फिल्म की हीरोइन तमन्ना भाटिया जी हैं। इस फिल्म में राम्या कृष्णन, टाइगर श्रॉफ के पिता जी जैकी श्रॉफ जी, शिवा राजकुमार, वसंत रवि, मिरना मेनन, नागा बाबू, योगी बाबू, जाफ़र सादिक, उदय महेश जैसे अन्य महान कलाकार भी शामिल है।
