Friendship Day 2023: आप सभी ने तो वह गाना जरूर सुना होगा “तेरे जैसा यार कहां कहां ऐसा याराना” फ्रेंडशिप डे हम सब बचपन से मनाते आ रहे हैं। बचपन में दोस्त थे, मगर फ्रेंडशिप बैंड खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। और आज जब वो फ्रेंडशिप बैंड खरीदने के पैसे है तो कोई दोस्त ही नहीं रहा। आप में से कई ऐसे लोग होंगे जो मेरी इस बात से सहमत होंगे। दोस्तों दोस्ती सिर्फ एक शब्द नहीं है। यह एक भावना है, यह एक प्यार जताने का तरीका है, यह एक एहसास है, यह एक विश्वास है।
दोस्त एक आईने की तरह भी होता है, जो हमेशा हमें वही चीज दिखाता है वही चीज बताता है जो हमारे लिए अच्छा होता है। जैसे हम होते हैं वैसे ही हमारे मित्र भी होते हैं।
दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो जरूरी नहीं है कि अपनी उम्र के लोगो के साथ ही हो। हर रिश्ते की शुरूआत दोस्ती से होती है। हर रिश्ता जिसमें दोस्ती हो वह बहुत ही शानदार होता है। जैसे मां बेटे में भी एक अच्छी दोस्ती होती है। बाप और बेटे में भी एक अच्छी दोस्ती होती है। मां और बेटी में भी अच्छी दोस्ती होती है। और किसी भी परिवार के सदस्य से या किसी भी अनजान इंसान से हम दोस्ती कर सकते हैं। और यह दोस्ती हमें न जाने कितने तजुर्बे देती है। कितने खुशियां देती है। इसकी कोई गिनती नहीं है।
जब हम हिंदी पढ़ते थे बचपन में तो उसमें एक पाठ था जहां पर मित्रता के बारे में भी बहुत सारी चीजें बताई गई थी। जैसे:
“जैसी संगति किजियेगा तैसा ही गुण आएगा” अर्थात हम जिस तरह के लोगों से दोस्ती करते हैं। हमें वैसे ही तरह के गुण मिलते हैं। अर्थात हमारे अंदर उसी तरह की चीजें हैं आने लगती हैं।
एक और लाइन हमने पढ़ा था की “कुसंग का ज्वार बड़ा भयानक होता है” दोस्तों यह लाइन अपने आप में एक बहुत ही जबरदस्त लाइन है। इस लाइन में जो अर्थ है वह आपकी जिंदगी तक बदल सकता है। कुसंग अर्थात गलत संगति का बुखार बहुत ही भयानक होता है। अर्थात गलत लोगों से की गई मित्रता हमारे पतन का कारण होती है। हमारे जिंदगी में वह बहुत बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकती है। और न जाने कितनी ही तरह की परेशानियां हमारे जिंदगी में आ सकती हैं। इसीलिए संगति हमेशा अच्छी करनी चाहिए और अच्छे इंसान से करनी चाहिए।
दोस्तों आइए आज हम आपको बताते हैं कि भारत में 5 ऐसी दोस्ती जिनका मिसाल पूरा भारत देता है।
1} पीएम नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह की दोस्ती:

2} शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती:

3} अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की दोस्ती:

4} राकेश झुनझुनवाला और राधाकृष्ण दमानी की दोस्ती:

5} महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती:

महेंद्र सिंह धोनी अपने आप में एक ऐसा नाम है ऐसी शख्सियत हैं। जिन्हें भारत का बच्चा-बच्चा जानता है। और इनकी फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। उन्होंने अपने खेल से अपनी प्रतिभा से और अपने मानवता और अपने व्यक्तित्व से पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। भारतीय क्रिकेट को महेंद्र सिंह धोनी ने एक नया आयाम दिया और न जाने कितने ही कप दिलवाए। महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान है। इसमें कोई शक नहीं है। और वर्तमान समय में यह चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी करते हैं। और इसी साल 2023 में उन्होंने अपनी कप्तानी से चेन्नई सुपर किंग को चैंपियन भी बनवाया।इनके ही मित्र सुरेश रैना भी भारतीय क्रिकेट के एक चमकते सितारे रहे हैं। जिन्होंने उत्तर प्रदेश से खेलना शुरू किया था और भारतीय टीम का हिस्सा बने थे। और भारत के लिए भी उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली है। और न सिर्फ भारत के लिए बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में भी इनका चयन साल 2008 से ही हुआ था। इसका सबसे बड़ा कारण महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती थी। और इनकी दोस्ती आज भी जबरदस्त है। और इन दोनों ने एक साथ ही भारतीय ओडीआई टीम से संन्यास लिया था। जो इनकी दोस्ती की बहुत बड़ी मिसाल है। महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना बहुत ही जबरदस्त खिलाड़ी है। और इनका खेल और इनकी मित्रता पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।