Friendship Day 2023:इस क्रिकेटर की दोस्ती की मिसाल पूरा भारत देता है।

Sakshi Singh
9 Min Read

Friendship Day 2023: आप सभी ने तो वह गाना जरूर सुना होगा “तेरे जैसा यार कहां कहां ऐसा याराना” फ्रेंडशिप डे हम सब बचपन से मनाते आ रहे हैं। बचपन में दोस्त थे, मगर फ्रेंडशिप बैंड खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। और आज जब वो फ्रेंडशिप बैंड खरीदने के पैसे है तो कोई दोस्त ही नहीं रहा। आप में से कई ऐसे लोग होंगे जो मेरी इस बात से सहमत होंगे। दोस्तों दोस्ती सिर्फ एक शब्द नहीं है। यह एक भावना है, यह एक प्यार जताने का तरीका है, यह एक एहसास है, यह एक विश्वास है।

दोस्त एक आईने की तरह भी होता है, जो हमेशा हमें वही चीज दिखाता है वही चीज बताता है जो हमारे लिए अच्छा होता है। जैसे हम होते हैं वैसे ही हमारे मित्र भी होते हैं।

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो जरूरी नहीं है कि अपनी उम्र के लोगो के साथ ही हो। हर रिश्ते की शुरूआत दोस्ती से होती है। हर रिश्ता जिसमें दोस्ती हो वह बहुत ही शानदार होता है। जैसे मां बेटे में भी एक अच्छी दोस्ती होती है। बाप और बेटे में भी एक अच्छी दोस्ती होती है। मां और बेटी में भी अच्छी दोस्ती होती है। और किसी भी परिवार के सदस्य से या किसी भी अनजान इंसान से हम दोस्ती कर सकते हैं। और यह दोस्ती हमें न जाने कितने तजुर्बे देती है। कितने खुशियां देती है। इसकी कोई गिनती नहीं है।

जब हम हिंदी पढ़ते थे बचपन में तो उसमें एक पाठ था जहां पर मित्रता के बारे में भी बहुत सारी चीजें बताई गई थी। जैसे:

“जैसी संगति किजियेगा तैसा ही गुण आएगा” अर्थात हम जिस तरह के लोगों से दोस्ती करते हैं। हमें वैसे ही तरह के गुण मिलते हैं। अर्थात हमारे अंदर उसी तरह की चीजें हैं आने लगती हैं।

एक और लाइन हमने पढ़ा था की “कुसंग का ज्वार बड़ा भयानक होता है” दोस्तों यह लाइन अपने आप में एक बहुत ही जबरदस्त लाइन है। इस लाइन में जो अर्थ है वह आपकी जिंदगी तक बदल सकता है। कुसंग अर्थात गलत संगति का बुखार बहुत ही भयानक होता है। अर्थात गलत लोगों से की गई मित्रता हमारे पतन का कारण होती है। हमारे जिंदगी में वह बहुत बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकती है। और न जाने कितनी ही तरह की परेशानियां हमारे जिंदगी में आ सकती हैं। इसीलिए संगति हमेशा अच्छी करनी चाहिए और अच्छे इंसान से करनी चाहिए।

दोस्तों आइए आज हम आपको बताते हैं कि भारत में 5 ऐसी दोस्ती जिनका मिसाल पूरा भारत देता है।

1} पीएम नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह की दोस्ती:

Image Source: dnaindia.com
दोस्तों मोदी जी जो हमारे भारत के प्रधानमंत्री हैं। इनके बारे में कौन ऐसा इंसान है जो नहीं जानता होगा। मोदी जी ने जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री होने का फर्ज निभाया है उसे देखकर आप सभी यह कह सकते हैं कि, मोदी जी हर तरह के रिश्ते को दिल से निभाते हैं। मोदी जी और अमित शाह दोनों गुजरात के रहने वाले हैं। और इनकी दोस्ती भी अपने आप में एक मिसाल के तरह मानी जाती है। और इन दोनों ने मिलकर ना सिर्फ पूरी भारतीय जनता पार्टी को बदल के रख दिया बल्कि पूरे देश में भी इनकी सोच की वजह से बहुत बड़ा बदलाव आया है। जो आप सभी ने देखा हैं।

2} शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती:

Image Source: bollywoodhungama.com
दोस्तों हम सभी जानते हैं कि सलमान खान और शाहरुख खान दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत बड़े अभिनेता है। और इनकी फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में है। क्या आप जानते हैं कि इनकी दोस्ती बहुत ही गहरी है। कुछ साल पहले इन दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई थी। बहुत सालों तक इन दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की मगर कुछ सालों से इन दोनों में वापस पुरानी जैसी गहरी दोस्ती हो गई है। और ये तब ही मुमकिन हो पाया क्योंकि इनकी दोस्ती दिल से सच्ची थी। दिखावटी नहीं थी। इनकी दोस्ती भी एक मिसाल है।

3} अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की दोस्ती:

Image Source: bollywoodhungama.com
आप सभी ने कभी ना कभी अपने बच्चों को या अपने किसी भी रिश्तेदारों के बच्चों को यह कहकर जरूर संबोधित किया होगा कि एकदम जय और वीरू की तरह लग रहे हो। वह जय और वीरू और कोई नहीं बल्की अमिताभ और धर्मेंद्र ही हैं। जिन्होंने इस तरह का किरदार निभाया था कि इनकी दोस्ती भी एक मिसाल के रूप में आज तक याद की जाती है। धर्मेंद्र एंग्री यंग मैन के नाम से प्रसिद्ध है। और अमिताभ को बॉलीवुड के महानायक के रूप में जाना जाता है। इनकी दोस्ती भी बहुत ही बेमिसाल है और प्रसिद्ध है।

4} राकेश झुनझुनवाला और राधाकृष्ण दमानी की दोस्ती:

Image Source: economictimes.indiatimes.com
राकेश झुनझुनवाला भारत के सबसे सफल निर्देशकों में से एक थे। जिनका हाल ही में निधन हो गया। राकेश झुनझुनवाला ने भारतीय शेयर बाजार से अधिक पैसा कमाया इसीलिए इन्हें भारत का वारेन बफिट भी कहा जाता है। इन्हीं के मित्र राधाकृष्ण दमानी भी एक स्टॉक मार्केट इन्वेस्टर थे। जिन्होंने भारत के शेयर बाजार से जबरदस्त पैसा बनाया और इन दोनों की दोस्ती भी दलाल स्ट्रीट में बहुत ही प्रसिद्ध थी। और भारतीय शेयर बाजार में इनकी दोस्ती भी एक मिसाल के रूप में जानी जाती है। राधाकृष्ण दमानी एवं राकेश झुनझुनवाला काफी लंबे समय तक एक साथ बियर काटील के सदस्य थे। दोस्त ऐसा हो जो आपके लिए हमेशा खड़ा हो। और इन दोनो की दोस्ती भी कुछ इस प्रकार ही थी। सभी इनके दोस्ती की मिसाल देते हैं और इनके जैसा बनना चाहते हैं।

5} महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती:

Image Source: knowledgebooks.net

महेंद्र सिंह धोनी अपने आप में एक ऐसा नाम है ऐसी शख्सियत हैं। जिन्हें भारत का बच्चा-बच्चा जानता है। और इनकी फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। उन्होंने अपने खेल से अपनी प्रतिभा से और अपने मानवता और अपने व्यक्तित्व से पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। भारतीय क्रिकेट को महेंद्र सिंह धोनी ने एक नया आयाम दिया और न जाने कितने ही कप दिलवाए। महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान है। इसमें कोई शक नहीं है। और वर्तमान समय में यह चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी करते हैं। और इसी साल 2023 में उन्होंने अपनी कप्तानी से चेन्नई सुपर किंग को चैंपियन भी बनवाया।इनके ही मित्र सुरेश रैना भी भारतीय क्रिकेट के एक चमकते सितारे रहे हैं। जिन्होंने उत्तर प्रदेश से खेलना शुरू किया था और भारतीय टीम का हिस्सा बने थे। और भारत के लिए भी उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली है। और न सिर्फ भारत के लिए बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में भी इनका चयन साल 2008 से ही हुआ था। इसका सबसे बड़ा कारण महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती थी। और इनकी दोस्ती आज भी जबरदस्त है। और इन दोनों ने एक साथ ही भारतीय ओडीआई टीम से संन्यास लिया था। जो इनकी दोस्ती की बहुत बड़ी मिसाल है। महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना बहुत ही जबरदस्त खिलाड़ी है। और इनका खेल और इनकी मित्रता पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

आज हम आपके सामने दोस्ती से जूडा एक जबरदस्त लेख लेकर आए हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा लेख अच्छा लगा होगा।अगर हां तो हमारे अन्य लेख भी पढ़ें और इस लेख पर अपना कमेंट जरूर करें कि आपको यह लेख पढ़कर कैसा लगा? जिससे हमें भी मोटिवेशन मिले,ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए पेज का नोटिफिकेशन बेल दबा दीजिए। आपका कीमती समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Share This Article
नमस्ते दोस्तों मेरा नाम साक्षी सिंह है और मैं भारत सरकार द्वारा सर्टिफाइड डिजिटल मार्केटर हूं और एक फुल टाइम ब्लॉगर हूं मुझे ब्लागिंग में 2 साल का अनुभव है। Citizen News मैं आपका स्वागत है। आप हमारी वेबसाइट पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग चीजों के बारे में पढ़ सकते हैं।