Bigg Boss 17 contestants list: इंतजार है किधर अब तो Bigg Boss है इधर। बिग बॉस के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है सामने की Bigg Boss 17, 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो चुका है। सलमान खान इस शो को होस्ट कर रहे हैं और हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस का थीम कुछ हटकर है। यह थीम दिल, दिमाग और दम पर बनाया गया है।
बिग बॉस के घर में इस बार तीन मकान है। दिल, दिमाग और दम। दिल से सोचने वाले लोग दिलवाले मकान में रह रहे हैं, दिमाग से सोचने वाले लोग दिमाग वाले मकान में रह रहे हैं और खेल में पूरी तरह से दम लगाने वाले लोग दम वाले मकान में रह रहे हैं। आइये जानते हैं इस बार बिग बॉस के घर में किस-किस की एंट्री हुई है।
1] मनारा चोपड़ा / Mannara Chopra
Mannara Chopda एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। जो तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम करती है। यह अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है। इन्होंने ज़िद फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कि थी।
2] अंकिता ओखंडे और विक्की जैन / Ankita Lokhande and Vicky Jain
Ankita Lokhande को हम सब सीरियल पवित्र रिश्ता से जानते हैं। Ankita Lokhande का सीरियल में नाम अर्चना था और यह सीरियल इन्होंने Sushant Singh Rajput के साथ बनाया था। अंकिता लोखंडे अपने पति Vicky Jain के साथ बिग बॉस के घर में आई है।
3] मुनव्वर फारूकी / Munawar Faruqui
Munawar Faruqui स्टैंड अप कॉमेडी और रैपिंग करते हैं। Munawar Faruqui kangana ranaut का टेलीविजन शो Lock Upp Season 1 कर चुके हैं और उसके विजेता भी रह चुके हैं। और अब वह बिग बॉस के घर में आए हैं।
4] नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा / Neil Bhatt and Aishwarya Sharma
Aishwarya Sharma एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। जो हिंदी टेलीविज़न में काम करती हैं। वह Star plus के एक शो गुम है किसी के प्यार में इसमें वह किरदार निभाते हुए नजर आती है। Aishwarya Sharma के पति Neil Bhatt भी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। यह Colors TV मर्द का नया स्वरूप और Star Plus पर गुम है किसी के प्यार में के सीरियल पर नजर आते हैं। यह दोनों पति-पत्नी अब बिग बॉस के घर में आए है।
5] सना रईस खान / Sana Raees Khan
Sana Raees Khan एक क्रिमिनल लॉयर है जो हाल ही में आर्यन खान के ड्रग्स के केस को संभालती हुई नजर आई थी। यह अभी बिग बॉस के घर में आई है।
6] अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय / Abhishek Kumar and Isha Malviya
Abhishek Kumar और Isha Malviya भारतीय टेलीविजन के सितारे हैं। यह दोनों Colors TV के सीरियल उदारियन में नजर आते हैं। Abhishek Kumar और Isha Malviya एक्स ब्वॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड रह चुके हैं। और अब यह दोनों बिग बॉस के घर में आए हैं।
7] रिंकू धवन / Rinku Dhawan
Rinku Dhawan एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। जो कहानी घर-घर की में नजर आती है। और अब यह बिग बॉस के घर में आई है।
8] सनी आर्य (तहलका भाई) / Sunny Arya (Tehelka Bhai)
Sunny Arya एक यूट्यूबर है जो यूट्यूब पर प्रैंक वीडियो बनाते हैं। लोग इन्हें तहलका भाई के नाम से जानते हैं। यह भी बिग बॉस के घर में आए हैं।
9] जिग्ना वोरा / Jigna Vora
Jigna Vora एक पूर्व भारतीय पत्रकार है। जिगना वोरा पर पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या का झूठा आरोप लगाया गया था। यह मामला चला मगर बिना किसी सबूत के यह मामला बंद हो गया। जिगना वोरा भी बिग बॉस के घर में आई है।
10] अनुराग डोभाल / Anurag Dobhal
Anurag Dobhal एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। यह UK07 Rider मोटो व्लॉगर के नाम से जाने जाते हैं। यह बिग बॉस के घर में आए हैं।
11] खानजादी / Khanzaadi
Khanzaadi एक रैपर और सिंगर है। यह भी बिग बॉस के घर में आई है।
12] नवीद सोले / Navid Sole
Navid Sole लंदन में एक फार्मासिस्ट है। इनके सोशल मीडिया पर 1 Lakh फॉलोअर्स है। यह भी बिग बॉस के घर में आए हैं।
13] सोनिया बंसल / Soniya Bansal
Soniya Bansal एक भारतीय अभिनेत्री है। इन्होंने Shakti Kapoor और Rahul Roy के साथ बॉलीवुड फिल्म “गेम 100 करोड़ का” की है। इन्होंने T-Series के साथ भी काम किया है और यह रेड कारपेट IIFA Awards का भी हिस्सा रह चुकी है। इसी के साथ उनके म्यूजिक वीडियो भी आए हैं। यह भी बिग बॉस 17 में आई है।
14] अरुण मैशेट्टी / Arun Mashettey
Arun Mashettey एक हैदराबाद के यूट्यूबर है। यह यूट्यूब पर गेम खेलते हैं इनका एक गेमिंग चैनल है। लोग इन्हें अचानक भयानक के नाम से जानते हैं। और यह भी बिग बॉस के घर में आए हैं।
आपको कौन सा सदस्य सबसे ज्यादा पसंद आया? आपको क्या लगता है कि इस बार Bigg Boss 17 का विजेता कौन बनेगा कमेंट करके जरूर बताइए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों
1] बिग बॉस 17 में सबसे अधिक भुगतान पाने वाला प्रतियोगी कौन है? / Who is the highest paid contestant in Bigg Boss 17?
बिग बॉस 17 में सबसे अधिक भुगतान पाने वाला प्रतियोगी अंकिता लोखंडे हैं।
2] बिग बॉस 17 को कौन होस्ट कर रहा है? / Who is hosting Bigg Boss 17?
बिग बॉस 17 को सलमान ख़ान होस्ट कर रहे हैं।