भूलकर भी ना खाये खाली पेट ये चीज़ें, नहीं तो हो सकता है शरीर का नुक्सान | Foods You Should Avoid on an Empty Stomach

Sakshi Singh
8 Min Read

सुबह का नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण होता है। और हम सब सुबह का नाश्ता खाली पेट लेते हैं। अगर सुबह का नाश्ता अच्छा होगा तो हमारा पूरा दिन अच्छा जाएगा। अक्सर हम चाहते हैं कि हम स्वस्थ भोजन करें मगर कई बार हम सेहतमंद खाने के चक्कर में कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जो हमें खाली पेट नाश्ते में नहीं खानी चाहिए। और फिर हम पूरे दिन यही सोचते हैं कि हमने तो सब अच्छा खाया था। फिर भी शरीर में यह दिक्कत,परेशानी कैसे हो रही है।

आज के इस लेख में हम ऐसे पांच चीजों के बारे में जानेंगे जो हमें भूल कर भी खाली पेट नहीं खानी चाहिए। और हम अगर उस चीज को ना खाये तो उसके बदले क्या खाएंगे इसके बारे में भी जानेंगे। तो आइए देखते हैं।

1] बिस्किट

भारत में 80% लोग सुबह उठकर चाय पीते हैं। और चाय के साथ बिस्किट भी जरूर खाते हैं। और तो और हम अपने घर के बच्चों और बड़ों को भी सुबह नाश्ते में बिस्किट खाने दे देते हैं। मगर क्या आप यह जानते हैं कि आप बाज़ार से कितनी भी हेल्दी बिस्किट ले आए मगर वह रहती तो मिलावटी ही है।

हम अक्सर आटे के बिस्किट, डाइजेस्टिव बिस्किट, 0% शुगर बिस्किट, ओट्स बिस्किट वाले पैकेट घर लेकर आते हैं। यह सोच कर कि यह तो आटे के है मैदे के नहीं। और हम इन्हें बे संकोच होकर खाते हैं। मगर आप एक बार बिस्किट के पैकेट को घुमा कर उनमें क्या सामग्रियां इस्तेमाल हुई है, यह देखेंगे तब आपको पता चलेगा कि इसमें भी मैदे का उपयोग हुआ है। और मिलावटी चीनी, मिलावटी रंग, मिलावटी तेल यह सब का इस्तेमाल किया है।

बिस्किट की जगह आप सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) का सेवन कर सकते हैं। काजू, बादाम, किशमिश, अंजीर, खजूर, अखरोट, पिस्ता यह सब खाली पेट खाना शरीर के लिए अच्छा है। और अगर आप बिस्किट के ही शौकीन है, अगर आपको चाय के साथ बिस्किट खाना ही पसंद है। तो आप घर में ही बिस्किट बना लीजिए। आटा, गुड घी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करके आप अपने घर में ही लाजवाब बिस्किट बना सकते हैं। आपको यूट्यूब पर अनेकों हेल्दी बिस्किट की रेसिपी भी मिल जाएंगे।

2] ब्रेड टोस्ट

विदेशों में ब्रेड टोस्ट नाश्ते में अक्सर खाया जाता है। या फिर आप मान ले की रोजाना ही खाया जाता है। और हम भारतीयों ने भी उन्हें देखकर नाश्ते में रोजाना ब्रेड खाना शुरू कर दिया है। अब चाहे वह बच्चों के टिफिन में ब्रेड मक्खन देना हो या फिर ऑफिस जाते वक्त अपने पति को ब्रेड आमलेट सैंडविच खिलाना हो। ब्रेड का उपयोग हमारी जिंदगी में बहुत आम हो गया है। और असल में तो ब्रेड खाना भी गलत नहीं है। मगर यह जानना जरूरी है कि कौन सा ब्रेड खाना सही है? कब खाना सही है? और रोजाना खाना भी सही है या नहीं?

सफ़ेद ब्रेड मैदे से बना होता है। और मैदा हमारे शरीर के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। बाज़ार में ऐसी हजारों कंपनियां आपको मिल जाएंगी जो ब्राउन ब्रेड, गेहूं की ब्रेड, मल्टीग्रेन ब्रेड, 100% प्रोटीन ब्रेड जैसे पैकेट बेच रही होंगी। मगर आप जब इनके पैकेट्स को उल्टा करके इसकी सामग्रियां पढेंगे तब आपको पता चलेगा कि यह ब्रेड में भी मैदा ही होता है। आप जब भी ब्रेड खरीदें सामग्रियां पढ़कर खरीदें और आटे की ही ब्रेड ले। सही ब्रेड को चुनकर आप इसे नाश्ते में ले सकते हैं। मगर इसे रोजाना लेना भी अच्छा नहीं है। आप कभी कभी खा सकते हैं जैसे हफ्ते में एक से दो बार खा लेना ठीक है।

3] खट्टे फल

हम सब यह सोचते हैं कि सुबह नाश्ते में फल खाना सबसे सर्वश्रेष्ठ है। मगर उस समय हमारा पेट खाली रहता है। और हम यह भूल जाते हैं कि कौन सा फल खाली पेट नहीं खाया जाता है। हमें सुबह नाश्ते में खाली पेट खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। नींबू और संतरे जैसे फल खट्टे पाए जाते हैं। इन्हें खाली पेट लेने से पेट में गैस बनती है। जिससे पेट भी फुला फुला लगता है। सुबह खाली पेट खट्टे फलों की जगह आप तरबूज और पपीता खा सकते हैं। खाली पेट तरबूज और पपीता खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इससे पेट भी साफ होता है और यह खाकर हल्का भी महसूस होता है शरीर में। आप किशमिश, खजूर और बादाम का भी सेवन खाली पेट कर सकते हैं। अगर आप हर दिन नाश्ते में इन चीजों का सेवन करेंगे तो आप गौर करेंगे कि आपकी त्वचा भी निखरने लगी है और आपका स्वास्थ्य भी पहले से अच्छा रहने लगा है।

4] मसालेदार भोजन

सुबह उठकर मसालेदार भोजन का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अगर हम अपने नाश्ते में लाल मिर्च पाउडर या हरी मिर्च का भी सेवन करते हैं तो वह भी हमारे लिए सही नहीं है। सुबह खाली पेट मसालेदार भोजन करने से पेट में जलन होती है, चिड़चिड़ापन लगता है और खाना पचने में भी दिक्कत होती है। और गैस की भी समस्या होती है।

और अगर आपको नाश्ते में मसालेदार भोजन करना ही है तो आप काली मिर्च का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। लाल मिर्च का पाउडर इस्तेमाल करने के बजाय आप काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। और काली मिर्च को खाली पेट लेने के फायदे भी हैं। काली मिर्च पाचन तत्व के लिए अच्छा है और यह चर्बी घटाने में भी मदद करता है। और तो और आप इसे सुबह खाली पेट गर्म पानी में उबाल कर भी पी सकते हैं।

5] मांसाहारी भोजन

अगर आप सुबह उठकर चिकन, मटन या तली हुई मछली का भी सेवन करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। आप इसकी जगह उबले हुए अंडे खा सकते हैं, आमलेट खा सकते हैं और ग्रील्ड चिकन भी खा सकते है। अगर आप यह खाते हैं तो आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी मिलेगा। प्रोटीन भरा भोजन खाने के बाद आप अपने आपको भरपूर महसूस करेंगे जिसकी वजह से आपका पूरा दिन भी ऊर्जावान दिन जाएगा।
यह पांच ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप भूल कर भी खाली पेट मत लीजिए। नहीं तो हो सकता है आपके शरीर को नुकसान। अगर आपको यह लेख महत्वपूर्ण लगा और अच्छा लगा तो नीचे कमेंट करके जरूर बताइयेगा। ऐसे ही महत्वपूर्ण चिज़ो के लिए पेज को सब्सक्राइब कर लीजिए। और आपका कीमती समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Share This Article
नमस्ते दोस्तों मेरा नाम साक्षी सिंह है और मैं भारत सरकार द्वारा सर्टिफाइड डिजिटल मार्केटर हूं और एक फुल टाइम ब्लॉगर हूं मुझे ब्लागिंग में 2 साल का अनुभव है। Citizen News मैं आपका स्वागत है। आप हमारी वेबसाइट पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग चीजों के बारे में पढ़ सकते हैं।