Why people are calling Prabhas a cheap Iron Man: आख़िर क्यों कहा जनता ने प्रभास को सस्ता आयरन मैन? [2023]

Sakshi Singh
6 Min Read
Image Source: Instagram

Why people are calling Prabhas a cheap Iron Man: Kalki 2898 AD फ़रवरी 2020 से बनती हुई यह फिल्म प्रोजेक्ट के कि पहली झलक 21 जुलाई 2023 को सामने आई है। इस फिल्म का नाम प्रोजेक्ट के से कल्कि 2898 एडी रख दिया गया है।

जैसा कि आप सब जानते हैं प्रभास तेलुगू सिनेमा के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। वह आए दिन खूब चर्चा का विषय बने रहते हैं। मगर आदिपुरुष के बाद से वह अपने फैंस और ट्रोलर्स के बीच ज्यादा सुर्खियों में रहने लगे हैं।

कल्कि 2898 एडी कब सिनेमाघर में देखी जाएगी?

प्रोजेक्ट के की शुरुआत यानी कल्कि 2898 एडी फ़िल्म की शुरुआत फ़रवरी 2020 में शुरू हुई थी। मगर कोविड-19 महामारी की वजह से इस फ़िल्म की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई। महामारी के थमने के बाद इस फ़िल्म की शूटिंग दोबारा से जुलाई 2021 में शुरू हुई और अब 21 जुलाई 2023 को इस फ़िल्म की पहली झलक सामने आई है। और यह फ़िल्म 12 जनवरी 2022 को सिनेमाघर में देखी जाएगी।

इस फ़िल्म कल्कि 2898 एडी में कौन कौन से किरदार है?

नाग अश्विन की यह फ़िल्म प्रोजैक्ट के की पहली झलक आखिरकार सबके सामने आ गई है। इस फ़िल्म के प्रड्यूसर सी. अश्वनी दत्त है। और इस फ़िल्म के हीरो सबके चहिते प्रभास हैं। और इस फ़िल्म की हीरोइन और कोई नहीं बल्कि दीपिका पादुकोन है। इस फ़िल्म में आपको अमिताभ बच्चन सर की भी एक्टिंग देखने को मिलेगी। और इसमें आपको दिशा पटानी, कमल हासन, राणा दग्गुबाती, दलकेर सलमान जैसे महान कलाकार भी देखने मिलेंगे।
Image Source: Instagram

2 दिन पहले यह प्रोजेक्ट के का पोस्टर देख सभी फैंस का दिल चकनाचूर हो गया था। काफी लोग ने इन्हें ट्रोल किया। और काफी ने उनका सहायता किया। कुछ लोगों ने इस पोस्टर के एडिटर का मजाक उड़ाया तो कुछ ने इन्हें कार्टून के साथ जोड़ा। और एक प्रशंसक ने तो यह तक कह दिया कि यह तो आयरनमैन की सस्ती कॉपी लग रही है। यही दूसरी और दीपिका पादुकोण का भी पोस्टर लॉन्च हुआ मगर फैंस ने उन पर बेहद प्यार लुटाया और यह तक कहा कि इस फिल्म को देखने के लिए और इंतजार नहीं किया जा रहा है।

21 जुलाई 2023 को कल्कि 2898 एडी का टीजर लॉन्च करके नाग अश्विन जी ने उन सभी ट्रोलर्स और फैन जिन्होंने सिर्फ पोस्टर देखकर पूरी फिल्म को जज कर लिया उनके मुंह पर जबरदस्त तमाचा मारा है।

Image Source: Instagram

यह फिल्म भगवान विष्णु से जुड़ी होने वाली है। प्रभास जो इस फिल्म के हीरो है वह भगवान विष्णु के मॉडर्न अवतार को निभाते हुए नजर आएंगे।

यह फिल्म साइंस फिक्शन होने वाली है। 500 करोड़ का बजट लगाकर यह फिल्म को नाग अश्विन जी ने पूरा हॉलीवुड फ़िल्म की तरह बना दिया है। रोबोट से लेकर वीएफएक्स तक सारा काम एकदम उत्तम है। मगर यह कोई हॉलीवुड फ़िल्म नहीं है। यह इंडियन सिनेमा में बनाई गई एक बॉलीवुड फ़िल्म है। और तो और इसमें इंडियन सिर्फ नाम का नहीं है बल्कि इस फिल्म में भगवान विष्णु का अवतार जोड़ा गया है।

अक्सर हमने देखा है कि बॉलीवुड में हॉलीवुड टाइप की फ़िल्म बनाई जाती है। मगर वह पारिवारिक देखने लायक नहीं होती है। मगर नाग अश्विन जी ने इस फिल्म में इस समस्या को भी दूर कर दिया है। इस फिल्म में एक ऐसा ट्विस्ट है जिसे कोई अनदेखा नहीं कर सकता। भगवान विष्णु का मॉडर्न अवतार देखने के लिए इस फिल्म को हर एक इंसान देखेगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक यह फिल्म देखी जाएगी। भगवान विष्णु का मॉडर्न अवतार देखने के लिए सभी भारतीय इस फिल्म को देखने के लिए खींचे चले आएंगे। 

और ये भी हो सकता है कि इस फिल्म को ना पसंद किया जाएगा। क्यूकी इसमे भगवान विष्णु के किरदार के साथ छेड़खानी की है। अक्सर आपने देखा होगा कि परिवार में लोगो को पुरानी चीजें ही ज्यादा पसंद आती हैं। तो हो सकता है कि उन्हें ये भगवान विष्णु का आधुनिक अवतार पसंद न आए।

प्रभास की हाल ही में गई फ्लॉप फ़िल्म आदिपुरुष के बाद कल्कि 2898 एडी के साथ जबरदस्त वापस लौटें हैं प्रभास।

मगर आप जब कल्कि 2898 एडी के टीजर के कमेंट सेक्शन पर जाएंगे तब आप देखेंगे कि कितनी बुरी तरह लोग वहां नफरत फैला रहे हैं। आदिपुरुष को कल्कि 2898 एडी के साथ जोड़ रहे हैं। कुछ लोग तो प्रभास की पुरानी फ़िल्म साहो को भी कल्कि 2898 एडी के साथ जोड़ रहे हैं। चाहे इंसान कितना भी अच्छा काम कर ले मगर लोगों को उनकी बुराइयां ही नजर आएंगी।

हो सकता है ये फिल्म भी जनता को पसंद न आए। मगर बिना देखे हम किसी फिल्म को जज नहीं कर सकते। जरूरी नहीं कि पुरानी फिल्म अच्छी नहीं बनी तो ये भी वेसी ही होगी।

भारतीय सिनेमा घर अब नकल नहीं मुकाबला करेगा। अगर आपने अभी तक कल्कि 2898 एडी का टीजर नहीं देखा तो अभी जाकर देखें। और यह लेख आपको कैसा लगा कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। और यह भी बताएं कि क्या आप इस फिल्म को सिनेमाघर में देखने जाएंगे? आपकी क्या राय है हमें जरूर बताएं। और ऐसे ही शानदार लेख पढ़ने के लिए इस पेज को सब्सक्राइब कर लीजिए।

Share This Article
नमस्ते दोस्तों मेरा नाम साक्षी सिंह है और मैं भारत सरकार द्वारा सर्टिफाइड डिजिटल मार्केटर हूं और एक फुल टाइम ब्लॉगर हूं मुझे ब्लागिंग में 2 साल का अनुभव है। Citizen News मैं आपका स्वागत है। आप हमारी वेबसाइट पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग चीजों के बारे में पढ़ सकते हैं।